फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने की शव की शिनाख्त, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना अंतर्गत ग्राम जयरामपुर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। शव की शिनाख्त कर परिजनों ने शरीर से सोने की अंगूठी, चेन व मोबाइल आदि गायब होने पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जयरामपुर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त आजमगढ़ के रामपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कैथोलिया निवासी 60 वर्षीय जय प्रकाश गौड़ के रूप में हुई है। जय प्रकाश नरायनपुर स्थित आलू मिल में काम करता था। उसके पुत्र अजय कुमार ने नरायनपुर पुलिस से पिता के गुमशुदा होने के बारे में बताया तो पुलिस ने उसे चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां पर उसने शव की शिनाख्त की। अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 11 दिसंबर की रात आठ बजे फोन कर उनके पिता ने बताया था कि 12 दिसंबर को वाराणसी में मुलाकात होगी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उनके शरीर पर कपड़ा नहीं है। सोने की अंगूठी, चेन और मोबाइल भी गायब है। उसने हत्या कर लूट की आशंका जताई। है। थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शव लावारिस होने के चलते रेलवे की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शव की पहचान होने के बाद परिजनों की तहरीर पर जांच करने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें