फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के पिपराडाड़ के पास शनिवार की रात को सड़क हादसे में युवक के मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सड़क को अवरुद्ध कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर परिजन नहीं माने। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी संजय कुमार ने परिजनों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर अमोई गांव निवासी 28 वर्षीय जयशंकर बिंद किसी काम से देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव अपने ससुराल आया था। देर शाम को वह घर वापस लौट रहा था कि घर लौटते समय पिपराडाड़ के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। मृतक को दो पुत्र हैं। रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को न पकड़े जाने पर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, पर परिजन नहीं माने। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार और एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें