फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण केंद्र पर गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। केंद्र में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और टूटी खिड़की की मरम्मत भी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने मंडलीय चिकित्सालय पोषण कैंप के अंदर संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, प्रभारी चिकित्सक डा. रणधीर (डाइटीशियन) के अलावा कर्मचारी कालिंदी, मीरा देवी तथा राजनाथ पाल उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कमरे की टूटी खिड़की की अविलंब मरम्मत कराने की हिदायत दी। सीडीओ ने केंद्र पर उपस्थित सरोज पत्नी महेन्द्र निवासी नरायनपुर के अति कुपोषित बच्चे के स्वास्थ्य की जानकार ली। खानपान व अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। सीडीओ ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि समुचित साफ-सफाई के साथ ही साथ मरीजों को मानक के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें