लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मिलिट्री कंपाउंड के पास बृहस्पतिवार की सुबह राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।
लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत इस्लामपुर निवासी नाजमा बेगम (50) पत्नी असगर अली जिगना के हरगढ़ गांव में अपने रिश्तेदार के मौत होने के बाद मिट्टी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकली थी। चितांग मोड़ के पास राष्ट्रीय मार्ग पर कार की चपेट में आग गई।