फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: उपचुनाव से पहले शुरू हुआ ईवीएम विवाद, सपा का आरोप, स्ट्रांग रूम के पास अलग कमरे में रखा है 36 ईवीएम

Mon, 18 Nov 2024 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के मझवां उपचुनाव से जुड़ी विवाद की खबर आई है। उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम के पास अलग से ईवीएम रखा हुआ है। चंदौली सांसद और चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया और संबंधित अधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन
चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह चुनाव अधिकारी से मिलते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रांग रूम के बगल नींबू के पेड़ के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखा हुआ है। जिसमें पूर्व से एक विशेष पार्टी के पक्ष में पड़ा हुआ मतदान है। आशंका की जांच कराने के लिये निर्वाचन आयोग से आनलाइन शिकायत करने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा गया है। मांग किया गया कि उनकी आशंका को दूर किया जाय। यह बाते समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सपा कार्यालय में कही।

विज्ञापन


सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूत्रो से पता चला है कि स्ट्रांग रुम के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखा है। कहाकि पता चला है कि कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी की गोपनीय मीटिंग हुई है। जिसमें तय हुआ कि सपा बाहुल्य वाला जो गांव है। उस पोलिंग पर चुनाव में व्यवधान डाला जाय। जिससे मतदान प्रतिशत कम रहे। इसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी को देकर आशंका को दूर करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चार बजे के बाद वह जिले से बाहर चले जायेंगे, इसलिये सपा प्रत्याशी, उसके एजेंट या जिलाध्यक्ष के सामने आशंका का दूर किया जाय। कहाकि मझवां का बोटी युद्ध इतिहास में दर्ज हो गया है। बड़े लोगों के प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा गरीब को रसा के सहारे मत रखिये। उसका अधिकार बोटी पर भी है। पीडीए गरीब का मान सम्मान करेगी। पीडीए समाज कमजोर समाज नहीं है। समाज में बैठकर नल्ली खायेगा और गिलास में पानी पियेगा। चुल्लू से पानी नहीं पियेगा। भाजपा गरीब व अमीर में अंतर करती है। अमीर को बोटी और गरीब को रसा दे रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें