फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू परिवार करे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को श्रीशिव हनुमान मंदिर पुरानी बाजार विजयपुर से शोभा यात्रा जिला संयोजिका मंजूलता चौबे के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा प्रमुख बाजार से होते हुए मां शीतला धाम मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर सभा में राम भक्तों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि यह अद्भुत समय है। भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण में सभी भक्तों के घर से कम से कम 10 रुपये का सहयोग दिया जाए। शोभायात्रा में विजयपुर गांव से भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। इस दौरान शिवचंद्र मिश्रा, रामअवध पांडेय, कुलदीप मिश्रा, इंद्र बहादुर सिंह, संदीप अग्रहरी, विभू चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें