फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीर्षासन व सर्वांगासन: विश्व रिकार्ड बनाने वाले शिवराज को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास खंड के बौता बिशेषर निवासी शिवराज बिंद को शीर्षासन व सर्वांगासन में विश्व रिकार्ड बनाने पर अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी ने इस उपलब्धि पर शिवराज की प्रशंसा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार को प्रस्ताव भेज कर शिवराज की हर संभव मदद की जाएगी। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने कहा कि शिवराज बिंद ने योगासन में रिकॉर्ड बनाकर नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज बिंद जैसे जोशीले युवाओं से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि योगाभ्यास से तमाम प्रकार के रोगों से निजात मिलती है। उन्होंने शासन की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल नारायण व संचालन अशोक कुमार शुक्ल ने किया। सभा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद बिंद, राजेंद्र पाठक, स्वामीनाथ सिंह, जय सिंह, गोपाल जी पांडेय, वरुण कुमार शुक्ला, सुजीत मोदनवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें