फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सात दिन बाद भी 52 गांव अंधेरे में, भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी गति से हो रहे मरम्मत से ग्रामीणों में आक्रोश, दूषित पानी से बढ़ रहीं बीमारियां
विज्ञापन


पड़री। क्षेत्र में 13 मई को आई आंधी और बारिश के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था सात दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। अक्सौली, देवाहीं और पड़री विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े छोटे-बड़े 52 गांवों में अब तक बिजली नहीं आई है। इससे करीब 65 हजार की आबादी प्रभावित है। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों के साथ पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। पटिया, महेवा, धर्मदेवा, छीतम पट्टी, चौहान पट्टी, सीकरी, रामनगर, पकरीकेपूरा, भगेशर, कनौरा, गौरा राजा, गोपालपुर, मदनपुरा, विरोहिया, मालपुर, पचोखरा, मगरमूड़, उमरिया, भाईरामकेपूरा, नकटी मिश्रौली, खरहरा, सागर सेमर, सिकंदरा, रानी चौकिया और रतनबो समेत 52 गांवों में अंधेरा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित होने से जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। अधिकांश गांवों में सबमर्सिबल और नल योजनाएं बंद पड़ी हैं। तेजी से गिरते जलस्तर से हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। नदी, नाले और बंधियों में भी पानी का अभाव है। ऐसे में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
दूषित पानी के सेवन से संक्रामक बीमारियों का खतरा
प्रधान संघ के प्रदेश सचिव एवं कनौरा के ग्राम प्रधान राकेश यादव, कांग्रेस नेता रमेश कुमार पांडेय और सपा नेता कन्हैया लाल यादव समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी पीने से गांवों में उल्टी-दस्त जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। बिजली पर आधारित छोटे उद्योग-धंधे भी बंद हैं, इससे लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इनसेट
सीमित संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के बावजूद तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। उपकेंद्र से जुड़े करीब 75 गांवों में से लगभग 50 गांवों की बिजली बहाल कर दी गई है। शेष गांवों में भी जल्द आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
शंभूनाथ, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, अक्सौली

खंभे लगाने के लिए हाइड्रा मशीन की कमी के कारण 15 गांवों में अभी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
शंकर लाल, अवर अभियंता,देवाहीं विद्युत उपकेंद्र
उपकेंद्र से जुड़े 12 गांवों में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है। अगले दो दिनों के भीतर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
संदीप प्रभाकर, अवर अभियंता,पड़री विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें