फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 23 अप्रैल से शुरू हो सकता है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल शुरू हो सकता है। मूल्यांकन के लिए चार इंटर कॉलेजों में व्यवस्था की जा रही है। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बार नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज, देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज तथा श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए इन विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। परीक्षा से पहले फीड किए गए शिक्षकों के ऑनलाइन डाटा से ही मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की तैनाती की इस बार व्यवस्था की गई है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए सभी शिक्षकों का विषयवार विस्तृत डाटा फीड किया गया था। उसी डाटा के आधार पर शिक्षकों को उनकी वरिष्ठता क्रम के आधार पर मूल्यांकन केंद्र नियंत्रक, उप नियंत्रक, पत्राचार व कोठार प्रभारी आदि की तैनाती की व्यवस्था की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाबत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस केंद्र पर हाईस्कूल तथा किस केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं आने के साथ ही इसका निर्धारण हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं दो-तीन दिन में जिले में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें