फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी के चलते टूटी युवक की शादी

Mon, 18 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार की रात आयोजित शादी के दौरान दुल्हन के साथ खाना खाते समय दूल्हे के बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को मिर्गी आने की बात बोलते हुए शादी करने से इंकार कर बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पहुंचे सीओ नगर कुलभूषण ओझा व कटरा कोतवाल ने पंचायत बैठा कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया तब मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन



नई दिल्ली के गुरुद्वारा उत्तमपुर में मिर्जापुर जनपद के गैवीघाट निवासी एक युवती की शादी तय हुई थी। 16 अप्रैल को शादी तिथि तय होने के बाद लड़के पक्ष के लोग 14 अप्रैल को जिले में पहुंचे और महंत शिवाला सिंह एक हाल में रुके। शनिवार को शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर नगर के नारघाट इलाके में पहुंचा।

रात करीब दो बजे दूल्हा दुल्हन के साथ खाना खा रहा था इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा। दूल्हे के बेहोश होते ही लड़की पक्ष के लोग तरह तरह की बात करने लगे। तत्काल डाक्टर को बुलवा कर उसकी हालत दिखाई गई तो बताया कि युवक की हालत देखकर मिर्गी आने जैसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


युवक को मिर्गी आने की बात सुनते ही लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और रोग को छिपा कर शादी करने का आरोप लगाते हुए बारातियों को बंधक बना लिया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। देर रात सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ नगर कुलभूषण ओझा व कटर कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने लोगों को समझा बुझा कर शंात कराया। दोपहर तक चली पंचायत में लड़की पक्ष द्वारा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें