फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहार के बावजूद भी देश में नहीं आया शव

Mon, 18 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
गुहार के बावजूद भी देश में नहीं आया शव
विज्ञापन
अफ्रीकी देश अंगोला में बीमारी से हुई युवक की मौत के बाद परिवार के लोग उसके शव को लाने के लिए मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के यहां के गुहार लगा चुके हैं फिर भी युवक का शव देश नहीं पहुंच सका। हालांकि देश के गृहमंत्री व विदेश मंत्री ने इस मामले पर अंगोला के राजदूत से बात करने का आश्वासन दिया है। पुत्र का शव घर नहीं आने की आशंका पर परिवारीजन सदमे में हैं। 
विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ नरैना गंाव निवासी एवं पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा बेटा 30 वर्षीय अमित कुमार सिंह नौ मई 2015 को अफ्रीकी देश अंगोला की एक कंपनी में काम करने के लिए गया था। करीब 11 महीने के बाद 12 अप्रैल 2016 को  अंगोला से फोन आया कि अमित की तबीयत काफी खराब है।

वह किसी को पहचान नहीं रहा है। उसे भारत बुलाने की व्यवस्था करें। जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर अमित को बुलवाने की मांग की। इसके अलावा विदेश मंत्री से मिल कर पुत्र को लाने की कार्यवाही पूरी करने की मांग की। 14 अप्रैल को एक बार फिर अंगोला से फोन आया कि इलाज के दौरान अमित ने 13 अप्रैल को दम तोड़ दिया। यहां आकर उसके शव को ले जाएं।
विज्ञापन


अमित के मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। वह मंत्री से लेकर अधिकारियों के यहां तक चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन अमित को लाने की कार्यवाही नहीं पूरी की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें