फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ-पालिकाध्यक्ष के साथ वार्ता विफल

Wed, 17 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान  में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना  प्रदर्शन किया।

संविदा कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश के बावजूद 250 रुपया मानदेय  नहीं दिए जाने पर रोष  जताया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि पालिका द्वारा न्यायालय के  आदेश की  अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन


 न्यायालय के आदेश के बाद भी 250 मानदेय नहीं दिया जा  रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्या के निदान के लिए दस दिन का समय मांगा।

अध्यक्ष पप्पू लाल और संविदा कर्मचारियों की नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी  खत्री और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ वार्ता  हुई, लेकिन संविदा कर्मिचारियों की वार्ता विफल रही। संविदा कर्मचारियों  ने नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को पालिका    प्रशासन द्वारा 250 रुपये मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है। बावजूद इसके  आज तक संविदा कर्मचारियों को बढ़ा मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे उनमें रोष व्याप्त है। पालिका प्रशासन द्वारा उच्च  न्यायालय के आदेेश को दर किनार किया जा रहा है।
 वार्ता के दौरान अलीजान, शंकर लाल यादव, आनंद कसेरा, अश्वनी गुप्ता, कमलाकांत, अवधेश तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, राकेश, राज कुमार, रामविलास, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें