फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने शुरू होने के पूर्व ही बैठक छोड़ा, सभासदों ने लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण तथा दिमागी बुखार एवं दस्तक अभियान पर प्रभावी नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित मुद्दे पर पट्टीकला दुर्गा जी पहाड़ के पास स्थित सामुदायिक भवन पर पूर्व निर्धारित समय सीमा में आयोजित बैठक शुरू होने के पूर्व ही अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह निकल गई। बैठक की सूचना पर पहुंचे सभासद ईओ के इस रवैये पर आक्रोशित हो गए। आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण मुद्दे पर बुलाई गई बैठक में गंभीरता पूर्वक विचार करने के बजाए पूर्व ही बैठक छोड़कर जाना गंभीर मामला है। सभासदों ने ईओ पर लापरवाही तथा लालफीताशाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हालांकि इस गंभीर विषय पर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग से भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा जिसको लेकर भी बैठक में पहुंचे सभासदों में नाराजगी की स्थिति बनी रही। निर्धारित समय बैठक शुरू होने से पूर्व ही ईओ प्रतिभा सिंह बैठक में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंची परंतु अकारण ही बिना किसी औपचारिकता पूरी किए मनमाने तरीके से बैठक छोड़ कर चली गई। जिसको लेकर बैठक में शामिल होने पहुंचे सभासदों में रोष व्याप्त हो गया। बैठक से जुड़ी महत्वपूर्ण विषय पर कोई औपचारिकता पूरी नहीं की गई। संचारी रोग नियंत्रण संबंधी गंभीर विषय पर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी जिम्मेदार निर्धारित समय पर नही पहुंचा। बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे सभासदगण जब सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक की यह स्थिति देखा तो आक्रोशित हो गए तथा जिम्मेदारों के प्रति जमकर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी द्वारा आहूत बैठक को इस तरह छोड़ कर चले जाने की तीखी भर्त्सना करते हुए नाराज सभासद भी वापस लौट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें