फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों का उठाएं आनंद, गंदगी फैलायी तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पर्यटन स्थलो की साफ-सफाई को लेकर वन विभाग सजग हो गया है। पर्यटन स्थलों का आनंद उठाए, लेकिन गंदगी फैलाई तो स्थानीय पुलिस विभाग के सहयोग से वन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी एसपी त्रिपाठी ने बुधवार को सुकृत रेंज के हिनौता आरक्षित वन क्षेत्र स्थित लखनिया दरी क्षेत्र का भ्रमण कर वहां सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी ने मुख्य गेट पर वन विभाग के स्टाफ को तैनात कर आने- जाने वाले पर्यटकों पर जहां कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए वहीं इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि पर्यटन क्षेत्र में किसी प्रकार का आग जलाने एवं प्लास्टिक कचरा प्रपात क्षेत्र में ना ले जांए। इसके लिए वन कर्मियों द्वारा मुख्य द्वार पर ही आने वाले सैलानियों की जहां तलाशी ली जा रही है। वहीं उन्हें ऐसी बातों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। इस संबंध में जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे कि आने वाले पर्यटक जागरूक हो सके। जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पाइप, रस्सी एवं जाल लगाने की कार्यवाही चल रही है। जो एक-दो दिन में पूरा हो जाएगी। इससे पर्यटकों के फिसल कर नीचे गिरने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसी प्रकार से सिद्धनाथ दरी एवं वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित अन्य पर्यटक/ जलप्रपात क्षेत्रों में भी व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कार्ययोजना बनाई गई है जिस पर अमल किया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें