फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Encounter: पुलिस पर पर गोली चलाकर भाग रहा था बदमाश, पशु तस्कर गिरफ्तार; 50 मवेशी बरामद

Fri, 11 Apr 2025 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Smuggler Arrested in Mirzapur: पशु तस्कर की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की तो कलकलिया नदी किनारे बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस ने पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Mirzapur: अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कलकलिया नदी किनारे मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तस्कर के पास से पुलिस ने 50 मवेशी बरामद किया।
विज्ञापन




अहरौरा पुलिस टीम ने ग्राम फरहदा में कालकालियां नदी के किनारे दौराने पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर मोहम्मद वसीम निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भिजवाया गया। मौके से  मोहम्मद वसीमके कब्जे से 50 मवेशी, एक तमंचा, दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें