Smuggler Arrested in Mirzapur: पशु तस्कर की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की तो कलकलिया नदी किनारे बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस ने पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Encounter in Mirzapur: अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कलकलिया नदी किनारे मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तस्कर के पास से पुलिस ने 50 मवेशी बरामद किया।
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस टीम ने ग्राम फरहदा में कालकालियां नदी के किनारे दौराने पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर मोहम्मद वसीम निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भिजवाया गया। मौके से मोहम्मद वसीमके कब्जे से 50 मवेशी, एक तमंचा, दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।