फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की होगी आउट सोर्सिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जेम पोर्टल को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री के मिशन रोजगार अभियान की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब सरकारी विभाग भी जेम पोर्टल पर ही निविदाएं डालकर उसी के माध्यम से कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांच दिसंबर को मिशन रोजगार अभियान शुरू किया है। इसके लिए सरकारी विभाग आउटसोर्सिंग से मैनपावर के क्रय के लिए निविदा जेम पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके लिए विभिन्न नियोजक निविदा के सापेक्ष आवेदन कर निविदा में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस निविदा के सापेक्ष संबंधित विभाग जेम पोर्टल से नियोजक का चयन कर सकेंगे। उसके बाद नियोजक सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्तियों का विवरण अपलोड करेंगे। इसके बाद ही निर्धारित प्रक्रिया अपना कर विभाग कर्मचारियों की आउट सोर्सिंग कर सकेंगे। सीडीओ ने कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर निर्धारित योग्यता रखते हुए आवेदन करेंगे। इसके बाद चयन की कार्रवाई होगी। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने अन्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए इस पोर्टल की विशेषता के बारे में जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें जीकेआरए को भी शामिल किया गया है।
इनसेट
पीडी को बीडीओ छानबे का प्रभार
मिर्जापुर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय को छानबे विकास खंड के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पहले यह जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र संभालते थे। उनका मुख्य विकास अधिकारी के पद पर प्रोन्नति होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन

इनसेट
जल संचय योजना के नोडल मुख्यालय संबद्ध
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की जल संचय योजना के जिले में नोडल अधिकारी दीपक कुमार को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 नवंबर को आनलाइन मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए जल संचय योजना आनलाइन शुरू की थी। मुख्यमंत्री ने सोनभद्र में इस योजना का शुभारंभ किया था। बताया जा रहा है कि कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें