फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों मे परखी गई आपातकालीन सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अग्नि शमन विभाग की टीम ने रविवार को नगर के विभिन्न अस्पतालों और पैथालाजी में जाकर अग्नि सुरक्षा की जांच की। साथ ही संस्थान में अग्निशमन यंत्र होने और उसके संचालन के बारे में जानकारी ली। कई स्थानों पर लोगों को उपकरणों के बारे में जानकारी नहीं थी। उनको जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि आपात के समय क्या करें।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अनिल सरोज ने बताया कि प्रदेश सरकर के निर्देश पर अग्नि शमन सप्ताह के तहत फायर आडिट किया जा रहा है। इसमें अस्पताल, पैथालाजी आदि संस्थानों की जांच की जा रही है। अभियान में सिटी हास्पिटल, हर्ष मैटरनिटी, अभिषेक निदान केंद्र, खुशी पाली क्लिनिक, वैष्णवी हास्पिटल, अल्फा डायग्नोस्टिक, निर्मला हास्पिटल, आदित्य डायग्नोस्टिक, आयुष हास्पिटल, इंदू स्कैन आदि स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल में फायर उपकरण है या नहीं इसकी जांच की गई। उपकरण है तो उसे चलाने आता है या नहीं। कई स्थानों पर लोग फायर उपकरण को चलना नहीं जानते हैं। बताया गया कि इमरजेंसी पर कैसे फायर अलार्म बजाना है। दो से तीन मंजिला मकान पर आग लगने या अन्य इमरजेंसी में कैसे बाहर निकलें। आपातकालीन फर्स्टएड के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें