फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की टंकी में गिरा हाथी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर में करीब साढे़ 12 बजे जिगना थाना क्षेत्र के बघेडा खुर्द गांव के मजरा मिसिरपट्टी में शौचालय के गड्ढे में हाथी औंधे मुंह गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गड्ढे में हाथी गिरते ही उस पर बैठे महावत और दो बच्चे दूर जा गिरे।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाकला निवासी रमेश तिवारी व विनोद कुमार तिवारी की हाथी को महावत पिंटू लेकर पड़ोस के गांव बघेड़ा खुर्द के मिसिरपट्टी गया था। हाथी पर दो बच्चों शिवा (10) पुत्र हरिशंकर व रितेश (8) पुत्र दिनेश को बैठा कर महावत गांव में घुमा रहा था। हाथी दिनेश कुमार पुत्र शोभनाथ के मकान के सामने पहुंचा तो शौचालय की टंकी पर उसका पैर पड़ते ही उस पर रखी पटिया टूट गई। इससे हाथी औंधे मुंह 10 फीट गड्ढे में गिर गया। इस बीच हाथी पर सवार महावत व दोनों बच्चे छिटककर दूर जा गिरे। हाथी के शौचालय के गड्ढे में गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हाथी को निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वजन ज्यादा होने के चलते लाचार रहे। इस बीच काफी देर तक मल-मूत्र भरे शौचालय के गड्ढे में गजराज छटपटाते रहे। आनन-फानन में जेसीबी मंगाई गई। करीब चार घंटे तक अगल-बगल की जमीन की खोदाई करने के बाद हाथी को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। उसकी मौत से हाथी स्वामी के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें