फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, 18 गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र घरवाह विद्युत उपकेंद्र के चरगोड़ा फीडर के चैनपुरा, गौरी और शेखापुर गांव मे मंगलवार की शाम आंधी के साथ हुई बरसात में 4 विद्युत पोल गिर गए थे। 48 घंटा बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से डेढ़ दर्जन गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल न होने से गौरी, गुलौरी, शेखापुर, मनई,चरगोड़ा, चैनपुरा, मनउर,बनौली, डूही, ढेबरा, ढेलवासपुर,चौकियां गांव में ग्रामीणों के आवश्यक कार्य बाधित हो गए हैं। लाकडाउन में बिजली न रहने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं। गेहूं तक पिसवाने के लिए दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ रहा है। रमेश सिंह, शेरू सिंह, अशोक सिंह, अम्मर बिंद, श्याम बिहारी चौबे, सोनू चौबे आदि ने विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल किए जाने की मांग की है। इस संबंध मे अवर अभियंता संतोष मौर्या ने बताया कि विद्युत खंभो को खड़ा कराया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें