हलिया। थाना क्षेत्र के चककोटार गांव निवासी त्रिवेणी प्रसाद मौर्य की गर्भवती पुत्री के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मौत होने पर शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर में बताया कि बेटी शकुंतला की शादी पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में हुई थी। बेटी शकुंतला गर्भवती थी और बीमार चल रही थी। इसके बावजूद बीते छह अप्रैल को भूत-प्रेत के चक्कर में ससुराल वालों ने झाड- फूंक कराया। इसके बाद बेटी की तबियत बिगड़ने पर सात अप्रैल को हम लोगों को बिना बताए स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। नौ अप्रैल को ससुर, सास, पति और देवर ने बिना मायके में सूचना दिए पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्री की इलाज में लापरवाही किया इससे उसकी मौत हो गई। मांग किया कि ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।