फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बुधवार को विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते वंदेमातरम् ग्रुप के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
वंदे मातरम ग्रुप की ओर से बुधवार को विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद अनुप्रिया पटेल का समर्थन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


वंदे मातरम् ग्रुप के संगठन प्रमुख संपूर्णानंद स्वामी ने कहा कि सिटी ब्लाक के सिरसी बघेल, नकहरा, अमोई, बरकछा, शाहपुर चौसा में ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं, बावजूद इसके उन्हें बदला नहीं जा रहा है। कहा कि सांसद जिले की बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से वार्ता करती हैं तो अधिकारी द्वारा मनगढंत आरोप लगा कर अपनी नाकामियों को छिपाया जाता है।

ग्रुप के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भ्ी अ‌िध्‍ाकारी लापरवाह बने हैं। इस दौरान सूरज चौबे, बृजेश, रहबर हुसैन, दीपक, श्याम बहादुर, समर, श्याम बाबू, रामदेव, पंकज, लाल बहादुर, महेश, चंद्रमा गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें