फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिया में बोरिंग के दौरान निकली गैस

Fri, 27 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
Excess gas ejected during boring - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
मड़िहान तहसील के बलहरा स्थित अधिया गांव में गुरुवार को बोरिंग के दौरान गैस निकलने लगी। सूचना पर प्रशासनिक एवं अग्निशमन अधिकारियों ने जायजा लिया और ओएनजीसी को इस बारे में जांच के लिए सूचना दी। अधिकारियों ने कहा कि जांच में गैस का भंडार मिलने की पुष्टि हुई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 अधिया गांव निवासी कल्ले बिंद खेत में ट्यूबवेल लगवाने के लिए बुधवार की रात बोरिंग करा रहे थे। गुरुवार की सुबह छह बजे तक करीब 480 फीट बोरिंग करने के बावजूद पानी नहीं निकला तो कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।

कहा कि इस स्थान पर पानी नहीं मिलेगा, इसलिए बोरिंग के लिए दूसरा स्थान बताइए। इसी दौरान बोरिंग से गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी और कुछ देर बाद पानी की जगह उसमें से गैस निकलने लगी। एक मजदूर ने माचिस जलाई तो गैस ने आग पकड़ ली और लगभग 20 फीट ऊपर तक लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन



यह देख लोग डर गए और दूर भाग खड़े हुए। सुबह सात से दस बजे दिन तक आग जलता देख किसान ने एसडीएम मड़िहान को सूचना दी। इस पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पहुंचे। उन्होंने गैस निकलने की बात कही। हालांकि कहा कि यह गैस ही है, यह पूरी तरह से अभी नहीं कहा जा सकता है। आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन को जांच के लिए कहा गया है। जांच से ही पता चलेगा कि यहां गैस है या कुछ और।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें