मनउर गांव के पूरब पट्टी में किशोर सिंह के मकान के पास बृहस्पतिवार को दोपहर बाद नीम का पेड़ गिर जाने से बिजली का पोल टूट कर गली में गिर गया। इसके चलते मनउर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संयोग ही था कि जब पेड़ गिरा, उस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद थी। बिजली के पोल पर नीम का पेड़ गिरने की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्या तिवारी ने विद्युत निगम को दी है। गड़बड़ी दूर करने के लिए देर शाम तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।