फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौबे घाट और रामगया घाट पर बनेंगे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रामगया घाट और चौबे घाट पर दो करोड़ रुपये से इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाए जाएंगे। इससे नगर और आसपास लोगों को सहूलियत होगी। नगर पालिका प्रशासन ने नगरोदय योजना के तहत इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है।
विज्ञापन

रामगया घाट पौराणिक स्थल माना जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने इसी घाट पर अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान किया था। इस घाट पर विंध्याचल और आसपास के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। इसी तरह नगर के चौबे घाट पर भी एक इलेक्ट्रिक अंत्येष्टि स्थल बनवाया जाएगा।
दोनों घाटों पर लोगों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। अभी जिले में कहीं भी इलेक्ट्रिक शवदाह गृह नहीं है। इनका निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। अंतिम संस्कार में समय की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।
विज्ञापन



चौबे घाट पर आते हैं कई गांवों के लोग
चौबे घाट पर नगर के अलावा सिटी ब्लॉक के 18 ग्राम पंचायतों के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। इससे यहां हर समय शवदाह होता रहता है। यहां इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनने के बाद लोगों को सहूलियत होगी।

वर्जन
इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों घाटों पर इनका निर्माण होने से नगर और ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन

- श्याम सुंदर केसरी, नगर पालिका अध्यक्ष, मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें