फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पानी भरते समय कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, घंटों बाद तलाश करने पर हुई घटना की जानकारी

Tue, 18 Nov 2025 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में पानी भरते समय कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। काफी देर तक घर में बुजुर्ग को न देखने पर बहू ने तलाश शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में चक भैंसोड़ गांव में मंगलवार को घर के सामने कुएं में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चक भैसोड़ गांव निवासी बुजुर्ग राम नाथ (80) सुबह पानी भरने के लिए घर के सामने स्थित कुएं पर गया था। पानी भरते समय राम नाथ का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 

उधर, बुजुर्ग के घर पर न दिखने पर पुत्र वधू सोनकली और पौत्र सुमन घर के आस-पास खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद कुएं की जगत पर वृद्ध की लाठी पड़ी देख पुत्रवधू और पौत्र कुएं पर गए। कुएं में झांककर देखा तो वृद्ध की टोपी कुएं के पानी में उतराई हुई दिखी। 
विज्ञापन


पुत्रवधू और पौत्र ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों से कुएं में रामनाथ के गिरने की आशंका जताई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन रस्सी और कटिया डालकर कुएं में वृद्ध की तलाश करने लगे। कुछ ही देर में रामनाथ का कुर्ता कटिया में फंस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सुरेश केशरी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक का इकलौता पुत्र घनश्याम महाराष्ट्र के पुणे में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। पिता की मौत की सूचना पाकर घर के लिए निकल चुका है। सोनकली ने बताया कि ससुर की कुएं में गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें