सद्भावना कप बैडमिंटन चैंपियनशीप का में खेलते खिलाड़ी । स्रेात- खिलाड़ी
मिर्जापुर। घुरहूपट्टी महावीर पार्क में सोमवार की देर शाम महावीर पार्क एंड मार्निंग वाक ग्रुप की ओर से सद्भावना कप बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। पहला मैच विंग कमांडर संतोष दुबे व अशोक मिश्रा की जोड़ी का सुशील यादव व नवराज से हुआ। इसमें सुशील यादव व नवराज ने 21-12, 26-24 के दो सेट में हराकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच जय प्रताप व सुरेश श्रीवास्तव और धर्मपाल व अमित पांडेय के बीच हुआ। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव, राजेश दुबे, प्रशांत मिश्रा, डॉ. योगेंद्र बहादुर, रमेश आदि रहे।