मिर्जापुर। जिले में 121वें दिन आठ संक्रमित मिले हैं। आठ पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2873 हो गई। तीन के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। 2677 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसमें 37 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 159 है। चार लोग आइसोलेशन व 80 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक हजार 896 की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। आठ पाजिटिव में सीएचसी अहरौरा से एक पुरुष, चचेरी मोड़ चुनार से एक महिला, समदपुर चुनार से एक महिला, टेढ़वा गुरुसंडी से एक पुरुष व दो महिला, गणेशगंज से एक महिला, तरकापुर से एक महिला है। तीन को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक एक लाख 54 हजार 242 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 54 हजार 296 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 602 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 90 हजार 888 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 71 हाट स्पाट है। इसमें 52 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।