फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर मारपीट हुई, आठ लोग घायल

Sun, 18 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कछवां में भर्ती कराया। हालत चिंता जनक होने पर रमेश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में          जुटी है। 
विज्ञापन

  महामलपुर गांव निवासी रमेश दलित व नेदू के बीच रास्ते को लेकर शनिवार की शाम चार बजे विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की घटना में एक पक्ष से शकुंतला देवी 40 वर्ष पत्नी रमेश, नन्हकई 30 वर्ष, गोरई 35 वर्ष तथा रमेश 50 वर्ष वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता,  छोटकी, नेदू तथा गुल्लू घायल हो गए। 

परिवार के अनुसार सुनीता व रमेश की शकुंतला खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान नेदू पहुंचा और उसकी सुनीता ने शकुंतला को उसके खेत के डाड़ पर जाने से मना कर दिया। विरोध जताने पर नेदू उसकी पत्नी शकुंतला को पीटने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें