फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम के गिरे रहे शटर

Sun, 18 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के डंकीनगंज स्थित एटीएम के बाहर कैश निकालने के लिए लाइन में खड़े ग्राहक ।
विज्ञापन
नोटबंदी के 40 वें दिन शनिवार को बैंकाें व एटीएम के बाहर ग्राहकाें का तांता लगा रहा। नगरीय इलाकों सहित जिले के ग्रामीण अंचलों के बैंकाें एवं एटीएम के बाहर सुबह से ही खाताधारक एकत्रित होने लगे थे। कुछ बैंकों को छोड़कर अधिकांश बैंक अपने उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जिससे घंटों  कतार में खड़े रहने वाले खाताधारकाें को पर्याप्त रुपये का भुगतान नहीं हो पाया। कमोबेश यही हाल अधिकांश एटीएम के भी रहे, जहां ग्राहक घंटों कतार में          लगे रहे। 
विज्ञापन


शनिवार को नगर सहित जिले के ग्राम्यांचलों के बैंकों के खुलने पर बैंकाें एवं एटीएम के बाहर खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से दोपहर तक जहां बैंकाें में तो खाताधारकाें का रेला लगा रहा, वहीं जिस एटीएम पर रुपये निकल रहे थे, वहां खाताधारकों की लंबी कतार लगी रही।  कई बैंकाें सेे ग्राहकाें को पर्याप्त रुपयाें का भुगतान नहीं हो पाया, जिससे ग्राहकों में आक्रोश देखा गया। इस संबंध में बैंक अधिकारियाें ने बताया कि बैंक में कैश कम आने के कारण खाताधारकाें को पर्याप्त भुगतान नहीं हो पा रहा है।

नगर के डंकीनगंज सहित चौबेटोला, रतनगंज, बेलतर रोड, रमईपट्टी, तेलियागंज, बाजीराव कटरा, धुंधी कटरा, स्वामी दयानंद मार्ग, बरियाघाट सहित कई अन्य इलाकों में स्थित विभिन्न बैंकों में रुपया निकालने और जमा करने के लिए खाताधारकाें का तांता लगा रहा। नोटबंदी के 40 दिन गुजर जाने के बाद भी नगर के अधिकांश एटीएम पर ताले लटके रहे, जिससे ग्राहकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं जिस एटीएम से रुपये निकल रहे थे, वहां ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।  कहीं-कहीं तो ग्राहकाें व बैंक कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, वहीं कहीं-कहीं पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें