फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 तालाबों में से आठ सूखे, कूड़े और गंदगी से पटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के तालाब कूड़े और गंदगी से पटे हुए हैं। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्थित 24 तालाबों में 16 में पानी है। बाकी सूख गए हैं, जिनमें गंदगी और धूल भरी हुई है। इन तालाबों की न तो सफाई कराई गई और न पानी भराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खुलुआ, करेरुआ, कमासिन, धौरहरा, तिलठी, गहिया, गड़गेड़ी, जगदीशपुर, महंगीपुर, पुरजागीर, चंदेलदडिया, लखनपुर में दो, चिंदलिख, कोल्हुआ, भोगांव में दो, मुजेहरा कला, मदनपट्टी, श्री पट्टी में दो, सेमरा में दो और मवैया में दो तालाब मौजूद हैं। अधिकतर तालाबों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। लखनपुर गांव स्थित तालाब में गंदगी बजबजा रही है। दुर्गंध के चलते आसपास के लोगों का उठना-बैठना मुहाल है। इसी तरह जगदीश पुर गांव स्थित शंकर जी मंदिर के पास मौजूद विशाल तालाब सूखा पड़ा है। नलकूप से शनिवार को पानी भरा जा रहा था।
वहीं चंदेल डडि़या गांव में फीट चौडा व बीस फीट लंबा गड्ढा है, जो कागज में तालाब के रूप में दर्ज है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र व सचिव उमेश कुमार ने गांव में तालाब होने के बारे में अनभिज्ञता जताई है। एडीओ पंचायत प्रभाशंकर ने बताया कि 24 में 16 तालाबों में पानी है। शेष तालाबों में पानी भरने के लिए ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें