मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रैदानी कॉलोनी में गंगा से करीब 200 मीटर के दायरे में बिना नक्शा पास कराए बनवाए जा रहे आठ मकानों को सील कर दिया गया है। इस प्रकार के निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की।
नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में बने मकानों को सील कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माण के संबंध में शिकायत मिली थी। क्षेत्र में अन्य निर्माणों की भी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी निर्माण नियमों के विपरीत या बिना स्वीकृत मानचित्र के पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।