फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से जंग में समाज की भागीदारी जरूरी : हंसराज

विज्ञापन
कछवां में टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करते राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कछवां। क्रिश्चियन अस्पताल परिसर में मंगलवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 151 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली बांटी गई। इस दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार लेने, नियमित उपचार कराने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। कहा कि टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकताओं में है। बीमारी से जंग जीतने के लिए सरकार के साथ समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. केके मिश्रा, डॉ. एलएस मिश्रा, डॉ. सुदीप सिंह, डॉ. सीबी पटेल, अस्पताल प्रबंधक शंकर रामचंद्रन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें