मिर्जापुर। अस्पताल की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो ई-संजीवनी ओपीडी एप का इस्तेमाल करें और घर बैठे डाक्टर से सलाह लेकर उपचार कराएं। एप पर आपको विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह मिलेगी। इसमें आप वीडियो कालिंग के माध्यम से डाक्टर से रूबरू हो सकते हैं या फिर मेसेज के जरिये भी बात कर सकते हैं।
मंडलीय अस्पताल के मैनेजर अनुज ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग भीड़भाड़ में जाने से बचाने के लिए सरकार ने ई-संजीवनी ओपीडी नि:शुल्क सेवा की शुुरूआत की। मंडलीय स्तर पर अस्पताल में इसका हब बनाया गया। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में डाक्टरों को जोड़ा गया है। इसमें हर रोग के स्पेशलिस्ट है। जो तय समय पर आनलाइन सेवा के लिए उपलब्ध रहेेंगे। जिले के मंडलीय अस्पताल में एक स्पेशलिस्ट समेत चार डाक्टर की पोस्ट है। इसमें डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और डॉ. विद्या कुशवाहा की नियुक्ति हो चुकी है। अन्य डाक्टर को भी जोड़ा जा रहा है। इसके लिए अस्पताल के प्रथम तल पर बने ई-संजीवनी कक्ष में चार कंप्यूटर लगे हैं। जिसे नेट से जोड़ा गया है। सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूरे प्रदेश से कहीं भी कोई भी डाक्टर से ऐप के माध्यम से या सीधे गुगल के जरिये पोर्टल पर जाकर लॉगइन कर डाक्टर से वीडियो कालिंग या फिर मैसेज के माध्यम से अपने रोग के उपचार की सलाह ले सकते हैं।
इस समय उपलब्ध रहेंगे ये डाक्टर
सोमवार से शनिवार तक
सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक- जनरल
दोपहर 02 से शाम चार बजे तक- दंत रोग विशेषज्ञ
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- स्त्री रोग विशेषज्ञ
दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक- हृदय रोग विशेषज्ञ
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- बाल रोग विशेषज्ञ
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- जनरल मेडिसीन
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- जनरल सर्जरी
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- नेत्र रोग विशेषज्ञ
दोपहर 12 से शाम चार बजे तक- चेस्ट रोग विशेषज्ञ
बुधवार व शुक्रवार
दोपहर 12 से शाम पांच-नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ
........................................................................
मोबाइल नहीं है तो सीएचओ करेंगे मदद
मिर्जापुर। आपके पास मोबाइल है तो ई-संजीवनी ओपीडी एप और पोर्टल के जरिये सलाह ले सकते हैं, पर जिसके पास मोबाइल नहीं है। वो जिलके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जोकर कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) से जाकर मिले। वे अपने टैब या मोबाइल से ई-संजीवनी एप के जरिये डाक्टर से मरीज का संपर्क कराएंगे। जिले में 50 स्थानों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुले है।
इस तरह एप पर डाक्टर से सलाह लेंगे मरीज
-सबसे पहले ई संजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करें।
-फिर इसे खोलकर पेसेंट रजिस्ट्रेशन पर जाएंगे।
-मोबाइल नंबर डालेंगे, फिर ओपीडी खुलेगा।
-इसके बाद अपना नाम, पता, उम्र, संबंधित रोग के डाक्टर आदि की विवरण भरना होगा।
-इसके बाद आपको टोकन नंबर मिलेगा।
-फिर पेसेंट लॉगइन में अपना मोबाइल नंबर और टोकन नंबर डालना होगा।
- आपका नंबर आने पर सीधे वीडियो कालिंग से डाक्टर से जोड़ा जाएगा।
-डाक्टर से वीडियो के जरिये आप अपने रोग की जानकारी देंगे।
-डाक्टर दवा भी मैसेज के जरिये लिखकर देंगे।
वर्जन
मंडलीय अस्पताल में ईसंजीवनी हब बनाया गया है। इसमें चार डाक्टर की तैनाती होनी है। ऐप के माध्यम से वीडियो कालिंग के जरिये डाक्टर से नि:शुल्क परामर्श लिया जा सकता है। -डॉ. कमल कुमार, सीएमएस