महाकुंभ के लिए की गई व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर चार विशेष ट्रेनों का ठहराव होगा। यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सहरसा-टूंडला ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
आगामी 18 जनवरी को सरहसा से टुंडला जाते समय रात 8ः33 बजे चुनार और नौ बजे मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। 19 जनवरी को टुंडला से सहरसा जाते समय चुनार में रात 9ः53 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर 9ः18 बजे रुकेगी। 22 व 27 जनवरी को सरहसा से टुंडला जाते समय रात 8ः35 बजे चुनार और 9ः02 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
उन्होंने बताया कि 23 व 28 जनवरी को टुंडला से सहरसा जाते समय चुनार में दोपहर 3ः10 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 2ः38 बजे ट्रेन रुकेगी। सहरसा भिंड विशेष ट्रेन का भी ठहराव होगा। आठ जनवरी को सहरसा से भिंड जाते समय शाम 4ः03 बजे चुनार और 4ः35 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी।
नौ जनवरी को भिंड से सहरसा जाते समय चुनार में दोपहर 12ः58 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 12ः33 बजे रुकेगी। रक्सौल-टुंडला एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। 18 जनवरी को रक्सौल से टुंडला जाते समय सुबह 8ः30 बजे चुनार और 8ः32 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
आगामी 20 जनवरी को टुंडला से रक्सौल जाते समय चुनार में रात 9ः53 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर रात 9ः18 बजे रुकेगी। धनबाद-टुंडला एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। आठ जनवरी को धनबाद से टुंडला जाते समय रात 8ः33 बजे चुनार और रात नौ बजे मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। नौ जनवरी को टुंडला से धनबाद जाते समय चुनार में दोपहर 3ः10 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 2ः38 बजे रुकेगी।