चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर बाजार के पास बुधवार को शाम को सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
चेकसारी गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (35) शाम को करीब छह बजे पुरजागीर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। उस दौरान औराई की तरफ से मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में प्रदीप 50 मीटर दूरी तक घिसटते हुए गए। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक ने चौराहे पर दूसरी तरफ खड़ी पिकअप में भी टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने स्काॅर्पियो चालक को पकड़कर वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौत से प्रदीप के परिजनों में कोहराम मच गया। 17 दिन पहले उनके पिता फूलचंद्र यादव की भी मौत हो गई थी। चील्ह थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।