फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों का हंगामा

Wed, 15 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग - फोटो : candidates provided counseling
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के मिनी डायट अमोई पर मंगलवार को काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कहा कि काउंसलिंग के दौरान मौजूद अधिकारी काउसलिंग में गड़बड़ी कर रहे थे। नाराज अभ्यर्थियों ने बीएसए को ज्ञापन देकर मामले की शिकायत की।  
विज्ञापन



बता दें कि जिले में 200 शिक्षकों की काउसलिंग होनी है। जिसमें 100 सामान्य के लिए तथा 100 आरक्षित सीट के लिए निर्धारित है। मंगलवार को पहली काउसलिंग विकास खंड सिटी के अमोई गांव स्थित मिनी डायट पर शुरू की गई।


जिसके लिए जमालपुर से संजय यादव, राजगढ़ मनोज यादव, राजेश वैश्य पहाड़ी तथा छानबे   से शशिकांत समेत चार खंड           शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया है। मंगलवार को काफी संख्या   में अभ्यर्थी काउसलिंग कराने आए थे। दोपहर तक सामान्य में 11    तथा अन्य में 44 लोगों की काउंसलिंग हुई है।
विज्ञापन



इसके बाद              सभी वापस आ गए, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि 55 की बजाय 58 अभ्यर्थी काउसलिंग के लिए आए थे। यह सुनते ही अभ्यर्थी भड़क गए और काउसलिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। 




कहा कि जिस समय काउंसलिंग बंद की गई उस समय केवल 55 अभ्यर्थी थे लेकिन बाद में कुछ लोग बाहर से आए जिनसे रास्ते            में मिल कर उनकी काउसंलिंग कर ली गई। अभ्यर्थियों ने इसकी             जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें