फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: भरत मिलाप के दौरान बिजली के तारों में रथ का छत्र फंसकर टूटा, अफरातफरी का माहौल

Thu, 16 Nov 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

घटना के बारे में बताया जाता है कि भरत मिलाप के दैरान रात में कार्यक्रम समापन की ओर था कि सत्ती रोड के पास राम दरबार का रथ जैसे ही पहुंचा कि सड़क के ऊपर आर पार गुजरे बिजली के तारों में छत्र फंस गया। रथ निकालने के चक्कर में उसका छत्र टूट कर जमीन पर जा गिरा जिससे दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Mirzapur: भरत मिलाप के दौरान बिजली के तारों में रथ का छत्र फंसकर टूटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैया दूज के दिन होने वाले भरत मिलाप के दौरान विद्युत तारों में रथ का छत्र फंसकर टूट गया। रथ निकालने के चक्कर में तार भी टूट कर गिर गया। जिससे कुछ देर के लिए भरत मिलाप में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जाता है कि भरत मिलाप के दैरान रात में कार्यक्रम समापन की ओर था कि सत्ती रोड के पास राम दरबार का रथ जैसे ही पहुंचा कि सड़क के ऊपर आर पार गुजरे बिजली के तारों में छत्र फंस गया। रथ निकालने के चक्कर में उसका छत्र टूट कर जमीन पर जा गिरा जिससे दर्शकों में अफरातफरी मच गई। जिस समय रथ का छत्र टूटा रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान के स्वरूप में कलाकार विराजमान रहे। गनीमत रही की बिजली के नंगे तार के बजाय केबिल था। अन्यथा किसी  घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। श्री बाल भारत मिलाप कमेटी के लोगों द्वारा डंडे के सहारे तारों को इधर-उधर कर रथ को निकाला गया। हादसे के चलते 40 मिनट तक रथ रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें