फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में मंगलवार को रात में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के महमदवां गांव निवासी हौसला प्रसाद विश्वकर्मा (50) अपनी बाइक से मंगलवार की रात सोनभद्र जनपद के करमा थाने के सरंगा गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में ददरा गांव के गर्दा बाबा मंदिर के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना मंगलवार को शाम छह बजे हुई। जिसमें सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के मगरदहां गांव निवासी शंकर बिंद (45) अपनी बाइक से स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसिरियां गांव स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के विसहार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बगल से टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें