फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेन्शन वायर की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर डंपर के ढाला में हाई टेंशन तार सटने से करंट के कारण चालक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव को लेकर क्रेशर प्लांट पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सोनपुर स्थित क्रशर प्लांट पर डकही निवासी धर्मेंद्र (28) चालक था। मंगलवार की दोपहर डंपर का टायर पंक्चर हो जाने के बाद बनवाने के लिए पास में ही स्थित पंक्चर की दुकान पर पहुंचा। मरम्मत के क्रम में दुकानदार ने डंपर के ढाला को चालक से ऊपर उठाने के लिए कहा। ढाला ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे चालक धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्रशर प्लांट से श्रमिक मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घबराए श्रमिक शव सीएचसी पर ही छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन धर्मेंद्र के शव को लेकर नरायनपुर स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां, भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर आक्रोशित परिजन शव को लेकर निजी क्रशर प्लांट पहुंचे और शव को वही रख कर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने परिजनों और क्रशर प्लांट संचालक से बात कर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें