मिर्जापुर। नगर में शुक्रवार की रात इमामबाड़ा से मुहर्रम की आठवीं तारीख पर दुलदुल का जुलूस निकला। इमामबाड़ा से जुलूस शुरु होकर गजिया टोला स्थित छोटे चौक पहुंचा। वहां लोगों ने मातम किया।
इसी प्रकार नगर के चेतगंंज स्थित कौसर साहब के अजाखाने से व बल्ली का अड्डा स्थित अनवर मिर्जापुरी के अजाखाने से अलम का जुलूस निकाला गया। तनवीर रजा ने बताया कि दोनों जुलूस टेढ़ी नीम स्थित छोटे चौक पर पहुंचे। रास्ते भर लोगों ने मातम किया।
इसी तरह आदर्श नगर पंचायत कछवां में आठवीं मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस का आयोजन मोहर्रम कमेटी की देखरेख में किया गया। जुलूस में शामिल लोग इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर रहे थे। जुलूस में जावेद आलम, राजन शेख, आसिफ अली, अख्तर हाशमी, बाबू राईन, साकीर, बल्लू, इरफान आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सदर अमर बहादुर पुलिस के साथ डटे रहे।