फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरम्मत के चलते 17 से 20 तक बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के कई फीडरों पर 17 जनवरी, 18 जनवरी, 19 व 20 जनवरी तक कई घंटे विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि 17 व 18 जनवरी को सिविल लाइन उपकेंद्र से निकली टाउन संख्या एक व टाउन संख्या दो फीडर का बिजनेस प्लान के तहत द्विभाजन किया जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार जंगीरोड उपकेंद्र पर बिजनेस प्लान के तहत पैनल बदलने के लिए इस फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। इसी प्रकार जेलरोड विद्युत उपकेंद्र पर बिजनेस प्लान के तहत पैनल बदलने के लिए 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार विद्युत उपकेंद्र अक्सौली प्रथम व द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति 19 व 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता इस समय के लिए पानी आदि की व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें