फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिंचाई कर लौटे युवक की मौत, ठंड लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात सिंचाई कर लौटे युवक की तबीयत खराब हो गई। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव निवासी दादा वंशराज सरोज ने बताया कि पोता गोलू सरोज (19) बृहस्पतिवार को रात मझरा में खेत की सिंचाई करने गया था। वहां से लौटकर सो गया। शुक्रवार की सुबह उठा तो उसको ठंड महसूस हो रहा था। घर में कुछ नाश्ता करके फिर सोने चला गया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यह देख परिजन भदोही के खमरिया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेकर घर और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि सिंचाई करते समय ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें