फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक के पास सो रहे चालक की वाहन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। कंचनपुर धुरिया स्थित क्रशर प्लांट पर सोमवार की रात खराब ट्रक के पास सो रहे चालक को किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे वहां सो रहे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह पहुंचे मजदूरों को हादसे की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जमालपुर के रीवा गांव निवासी चालक छोटेलाल (48) पुत्र मोनू रविवार को देर शाम ट्रक लेकर कंचनपुर धुरिया स्थित क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने गया। उसी दौरान ट्रक में खराबी आ गई तो वह टायर खोलकर रात में उसी ट्रक के पास चादर बिछाकर सो गया। सुबह जब क्रशर प्लांट के मजदूर ट्रक के पास पहुंचे तो चालक छोटेलाल किसी वाहन से मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात में क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने आए वाहन चालकों ने लापरवाही से ट्रक के पास सो रहे चालक को कुचल दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक में आई खराबी के बाद चालक उसी के पास सो गया। उस दौरान किसी वाहन से दबकर उसकी मौत होने की बात बताई जा रही है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें