फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात सरिया लदा ट्रैक्टर मय ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान दबने से हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी। साथ ही मृत चालक के परिजनों को घटना की सूचना दिया। इस दौरान चालक के घर का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया चौरा निवासी राधेश्याम (55) पुत्र शिवहरख ट्रैक्टर चलाने काम करता था। बृहस्पतिवार को वह चुनार थाना क्षेत्र के जमुई से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर नुनौटी गिराने के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चुनार राजगढ़ मार्ग पर कुसुम्ही गांव के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक राधेश्याम ट्रैैक्टर के नीचे आ गया, इससे उसकी दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृत चालक के एक पुत्र अंकित (18) है। जो जीविकोपार्जन के लिए चेन्नई रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें