फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घाटी में ट्रक पलटने से चालक-खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े मोड़ के पास बुधवार को देर रात अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक और खलासी को इलाज के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया।
विज्ञापन


बिहार के छपरा निवासी 35 वर्षीय चालक शैलेश यादव व 25 वर्षीय खलासी सरोज यादव सीधी मध्य प्रदेश से ट्रक पर गिट्टी लादकर बिहार जा रहे थे। बुधवार की रात ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में घायल ट्रक चालक और खलासी का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें