फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू होगी एक विद्यालय-एक खेल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के लिए खेलकूद की व्यवस्था की जा रही है। इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन विद्यालयों के लिए एक कस्तूरबा विद्यालय-एक खेल योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

स्कूल महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिले में ऐसे कस्तूरबा विद्यालयों को इस योजना से जोड़ने को कहा है जहां खेल मैदान हैं। जिले के कम से कम दो विद्यालयों को इस योजना से जोड़ा जाना है। जिले में 10 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इनमें से आठ विद्यालयों में खेल मैदान हैं। यहां किसी भी खेल का आयोजन किया जा सकता है। डीसी बालिका शिक्षा केशराज सिंह ने बताया कि स्कूल महानिदेशक के निर्देशाें के अनुरूप कस्तूरबा विद्यालयों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिन कस्तूरबा विद्यालयों में खेल मैदान हैं, वे सभी विद्यालय इस योजना से जोड़े जाएंगे। आमतौर पर बालिकाओं को कबड्डी या ऐसे ही खेलकूद पसंद होते हैं। इस संबंध में यदि कोई दिशा-निर्देश मिलता है तो उसके अनुरूप जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह अच्छी योजना है। इससे बालिकाओं का शारीरिक विकास होगा जो उनकी प्रगति के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें