फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पांच दिन से पेयजल संकट

विज्ञापन
लहुरियादह गांव में दो किलोमीटर दूर झरने से पानी लेकर गांव की  तरफ जाती महिलाएं।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। गलरा गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए पंप को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण बीते पांच दिन से लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जंगल की दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांव की महिलाएं चुआड़ से पानी लाकर घरेलू काम और भोजन बना रही हैं। दोनों गांव की आबादी लगभग पांच हजार होगी। सबसे अधिक परेशानी ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर लहुरियादह गांव के लोगों को हो रही है। गांव की आबादी 1500 है। इस गांव में भूमिगत जल का कोई श्रोत नहीं है। पानी नहीं आने से यहां के ग्रामीण झरने के पानी पर निर्भर हैं।
गांव के शिवरतन यादव, मेवालाल यादव, विश्राम कोल, कृष्णा धरिकार ने बताया कि बरसात के दिनों में झरने का पानी दूषित है। इसके सेवन से संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें