फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उत्कर्ष सिन्हा को मिला बेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
बैडमिंटन टुर्नामेंट में विजयी ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते ​​खिलाड़ी। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूथ गेम्स एजुकेशन एसोसिएशन की ओर दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का भरुहना स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी में रविवार को समापन हुआ। प्रतियाेगिता में बालक व बालिका वर्ग ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में बालिका वर्ग में उन्नति सिन्हा विजेता बनीं। बालक वर्ग अंडर-15 में अनुपम पांडेय विजेता और आर्यन मौर्या उप विजेता बने। बालक वर्ग अंडर-15 डबल मेें आर्यन मौर्या और अनुपन पांडेय विजेता रहे। अश्वनी यादव व यर्थाथ शर्मा उप विजेता बने। अंडर -19 में उत्कर्ष सिन्हा विजेता और समर्थ प्रताप उप विजेता रहे। अंडर -19 डबल में अनुपम और शुभ विजेता रहे। उत्कर्ष सिन्हा को बेस्ट प्लेयर आफ टुर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। पुस्कार वितरण संस्था के सचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव व राजेश सोनकर ने किया। इस अवसर पर शैलेश सिन्हा, सुशील मौर्या,आकाश, मोहित, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें