फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डाॅ. रामखेलावन मौर्य ने समाज को दी नई दिशा

विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर रामखेलावन मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण करते प्रधान विजय गुप्त
विज्ञापन
लालगंज। उपरौध की धरती पर जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामखेलावन मौर्य की जयंती और लालगंज के शिक्षाविद कमला शंकर उपाध्याय की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रामखेलावन मौर्य की जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा सेवा और शिक्षा संस्थाओं की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। मुख्य अतिथि सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि उनके कार्यों से चुनौतियों का सामना कर समाधान निकालने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि अवर अभियंता शंभू प्रसाद पांडेय ने उन्हें सच्चा समाजसेवी और दूरदृष्टा बताया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि वही समाज प्रगति करता है जो अपने महापुरुषों को याद रखता है। डॉ. लाल बहादुर मौर्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गणेश सोनी, सुरेश केसरवानी, विमलेश चंद्र मिश्रा, श्रीप्रकाश मौर्य, भोला केसरी, चेतन अग्रहरी, नीरज समेत अन्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में लालगंज में शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य कमला शंकर उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समाज और शिक्षा विषयक विचार गोष्ठी और मान माधव इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा हुई। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी शिक्षा पद्धति सदैव विद्यार्थियों को आलोकित करती रहेगी। प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने आभार जताया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्रा, रवि शुक्ला, संजय, आंचल दुबे, सूफिया, अर्पणा, तनू अग्रहरी, आरती शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें